वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में पञ्चम दिवस
Event Start Date : 25/08/2026 Event End Date 25/08/2026
षष्ठ दिवस — दिनांक 25 अगस्त 2026
वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में पञ्चम दिवस, दिनांक 25 अगस्त 2026 को आर्य समाज सेक्टर-16-डी, चण्डीगढ़ में यज्ञीय कार्यक्रम श्रद्धा एवं उल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रद्धेय प्रि. रमेश चन्द्र जीवन जी एवं श्रद्धेय प्रि. रवीन्द्र तलवाड़ जी, प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी, अभिभावकगण तथा कक्षा सातवीं-ए के विद्यार्थीगण यज्ञीय कर्म में सम्मिलित हुए।
आचार्य दाऊदयाल शर्मा जी के कुशल ब्रह्मत्व में यज्ञ का विधिवत् संचालन हुआ। यज्ञशील विद्यार्थियों द्वारा वेदमंत्रों का शुद्ध एवं सस्वर पाठ करते हुए यज्ञ में श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान की गईं। विद्यार्थियों के शुद्ध मंत्रोच्चारण ने सम्पूर्ण वातावरण को वैदिक एवं आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत कर दिया। कार्यक्रम में संगीत विभाग द्वारा प्रस्तुत सुमधुर वैदिक भजनों ने सभी उपस्थित जनों को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रि. रमेश चन्द्र जीवन जी ने इस पवित्र एवं प्रेरणादायी यज्ञीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सभी आयोजकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रि. रवीन्द्र तलवाड़ जी ने भी इस कार्यक्रम की सराहना की ।
अन्त में प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी ने सभी आमंत्रित अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात् शान्ति-पाठ एवं ऋषि-प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक एवं सुसम्पन्न हुआ।