Event Detail  
वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में पञ्चम दिवस
Event Start Date : 24/08/2026 Event End Date 24/08/2026

पञ्चम दिवस — दिनांक 24 अगस्त 2026
वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में पञ्चम दिवस, दिनांक 24 अगस्त 2026 को आर्य समाज सेक्टर-16-डी, चण्डीगढ़ में कक्षा छठी-‘बी’ के विद्यार्थियों की सहभागिता से यज्ञीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आचार्य दाऊदयाल शर्मा जी के कुशल ब्रह्मत्व में विद्यालय के यज्ञशील विद्यार्थियों द्वारा शुद्ध वेदपाठ एवं मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञीय कर्म सम्पन्न किया गया।
 
इस मंगलमय अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती उषा गुप्ता एवं श्रीमती कमला भाटिवाल, विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी तथा विद्यार्थियों के अभिभावकगण उपस्थित रहे। आज के यज्ञीय कर्म में सामवेद शतकम् के मंत्रों द्वारा आहुतियाँ प्रदान की गईं।
 
इस पुनीत अवसर पर विद्यालय के संगीत विभाग तथा आचार्य दाऊदयाल शर्मा जी द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसे सुनकर सभी याज्ञिकगण मंत्रमुग्ध हो गए।
 
कार्यक्रम के अन्त में प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। तत्पश्चात् शान्तिपाठ एवं प्रसाद-वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
 
 
Contact Us ↓
 


Like Us on:
     
Location Map ↓