वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ के चतुर्थ दिवस, दिनांक 23 अगस्त 2026 को कार्यक्रम का आयोजन
Event Start Date : 23/08/2026 Event End Date 23/08/2026
चतुर्थ दिवस — दिनांक 23 अगस्त 2026
आर्य युवा समाज, डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, सेक्टर-15-ए, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ के चतुर्थ दिवस, दिनांक 23 अगस्त 2026 को कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज सेक्टर-16-डी, चण्डीगढ़ के रविवारीय सत्संग के साथ किया गया। यज्ञीय कार्यक्रम आचार्य दाऊदयाल शर्मा जी के कुशल ब्रह्मत्व तथा विद्यालय के यज्ञशील विद्यार्थियों द्वारा किए गए शुद्ध मन्त्रोंच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।
आज के यज्ञीय कर्म में सामवेद-शतकम् के मन्त्रों द्वारा श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान की गईं। डी.ए.वी. मॉडल स्कूल के छात्रावास की छात्राओं ने भी यज्ञ में उत्साहपूर्वक सम्मिलित होकर आहुतियाँ अर्पित कीं।
इस अवसर पर नैयर परिवार के सदस्य मुख्य यजमान के रूप में तथा स्त्री आर्य समाज की सदस्याएँ एवं विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी यजमान के रूप में उपस्थित रहीं। सभी ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में सहभागिता करते हुए वैदिक संस्कारों तथा वेद-प्रचार के संकल्प को सुदृढ़ किया।
यज्ञ का समापन शान्तिपाठ, वैदिक जयघोष एवं ऋषि-प्रसाद के साथ सुसम्पन्न हुआ।