वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में तृतीय दिवस
Event Start Date : 22/08/2026 Event End Date 22/08/2026
तृतीय दिवस — दिनांक 22 अगस्त 2026
वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम्-परायणयज्ञ की श्रृंखला में तृतीय दिवस, 22 अगस्त 2026 को आर्य समाज सेक्टर-16-डी, चण्डीगढ़ में यज्ञीय कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी, श्री योगराज चौधरी जी एवं विद्यार्थियों के अभिभावकगण यजमान पद पर सुशोभित हुए। कक्षा षष्ठी-‘ए’ के विद्यार्थियों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में सहभागिता की।
आचार्य रमेश शास्त्री जी ने चतुर्वेदशतकम् के मंत्रों द्वारा आहुतियाँ प्रदान कराईं तथा वैदिक मंत्रों का सरलार्थ एवं भावार्थ समझाया। विद्यार्थियों ने मंत्रों का सस्वर पाठ किया।
यज्ञोपरान्त संगीत विभाग के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक ओ३म्-कीर्तन प्रस्तुत किया।
विशिष्ट अतिथि श्री योगराज चौधरी जी ने भजन एवं वेदोपदेश द्वारा वैदिक विचारधारा का संदेश दिया।
अन्त में प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। शान्तिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।