Day 2- वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम् परायण यज्ञ — द्वितीय दिवस:
Event Start Date : 21/08/2026 Event End Date 21/08/2026
वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम् परायण यज्ञ — द्वितीय दिवस:
दिनांक 21-8-2026 को वेद प्रचार सप्ताह एवं चतुर्वेदशतकम् परायण यज्ञ के द्वितीय दिवस पर प्राचार्या श्रीमती अनुजा शर्मा जी एवं अभिभावकगण यजमान के रूप में सुशोभित हुए।
विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कार्यालय कर्मचारियों ने यज्ञ में सहभागिता करते हुए श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ प्रदान कीं।
आचार्य रमेश शास्त्री जी ने यज्ञ का कुशल संचालन करते हुए यजुर्वेद शतकम् के मंत्रों से आहुतियाँ प्रदान करवाईं। साथ ही यजुर्वेद के चयनित मंत्रों का सरलार्थ प्रस्तुत करते हुए सभी याज्ञिकों को वेदों का संक्षिप्त एवं सारगर्भित परिचय करवाया।
वेदों की ओर लौटें — वैदिक संस्कृति को अपनाएँ।
ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥