दिनांक: 28 मार्च 2026 को आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, चण्डीगढ़ एवं आर्य समाज सेक्टर-16, चण्डीगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में “आर्य समाज के सिद्धांत एवं कार्य” विषय पर एक विशेष वक्तव्य कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सायं 4 बजे ईश स्तुति के साथ हुआ। इसके उपरांत प्रधान जी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पंडित दाऊदयाल जी तथा विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं द्वारा प्रस्तुत भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे श्री रमेश चंद्र जीवन जी (अध्यक्ष, आर्य प्रादेशिक प्रतिनिधि उपसभा, चण्डीगढ़) ने अपने आशीर्वचनों से सभी को प्रेरित किया। मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र कुमार अलंकार जी (चेयरमैन, दयानंद चेयर फॉर वैदिक स्टडीज, पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़) ने अपने ओजस्वी एवं ज्ञानवर्धक वक्तव्य में आर्य समाज के सिद्धांतों एवं उनके सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में डी.ए.वी. स्कूल सेक्टर-15 एवं सेक्टर-39 तथा हंसराज पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी गई, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत सराहा।इस अवसर पर विभिन्न आर्य समाजों के प्रधान, मंत्री एवं अनेक गणमान्य सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। उनकी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा।