Shobha Yatra 2026
Event Start Date : 14/02/2026 Event End Date 14/02/2026
डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, सैक्टर–15ए, चण्डीगढ़ द्वारा प्रस्तुत “झाँकी” तृतीय पुरस्कार सम्मानित
दिनांक 14 फरवरी, 2026 को केन्द्रीय आर्य सभा (चण्डीगढ़, पंचकूला एवं मोहाली) के संयुक्त तत्त्वावधान में महर्षि दयानन्द सरस्वती की 202वीं जयंती के पावन अवसर पर पंचकूला नगर में एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस गरिमामय आयोजन में ट्राई-सिटी के विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं आर्य समाजों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विविध सामाजिक एवं वैदिक विषयों पर आकर्षक “झाँकियाँ” प्रस्तुत कीं।
यह शोभायात्रा ‘द गुरूकुल, सैक्टर-20, पंचकूला से प्रारम्भ होकर आर्य समाज, सैक्टर-9, पंचकूला’ में सुसम्पन्न हुई।
अत्यन्त हर्ष का विषय है कि डी.ए.वी. मॉडल स्कूल, सेक्टर–15ए, चण्डीगढ़ द्वारा “वेदों की राह – नशामुक्त समाज” विषय पर एक प्रभावशाली एवं संदेशप्रधान झाँकी प्रस्तुत की गई, जिसने दर्शकों का विशेष आकर्षण प्राप्त किया। झाँकी के माध्यम से वैदिक मूल्यों पर आधारित नशामुक्त, स्वस्थ एवं जागरूक समाज का सशक्त संदेश दिया गया।
दिनांक 15 फरवरी, 2026 को केन्द्रीय आर्य सभा द्वारा आयोजित मुख्य जन्मोत्सव कार्यक्रम (स्थान – आर्य समाज, सेक्टर-9, पंचकूला) में विद्यालय की इस उत्कृष्ट झाँकी को विशेष प्रशंसा सहित तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यालय परिवार के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।
